रायपुर
भाजपा का पट्टा वितरण का विरोध ओछी मानसिकता-सत्यनारायण
रायपुर, 7 अक्टूबर। नगर निगम बिरगांव में आज लगभग 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 32.30 लाख के कार्यों का लोकार्पण हुआ वही नगर पंचायत माना कैंप में चार करोड से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ।
नगरी प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं महापौर नंदलाल देवांगन व माना नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी सभापति कृपाराम निषाद मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया एवं लड्डुओं से उनको तौला गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि शिवकुमार डहरिया ने ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के लिए गर्व का विषय है कि सत्यनारायण शर्मा जी जैसा विधायक उनको मिला है जो 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं उनके नेतृत्व में लगातार विकास कार्य ग्रामीण विधानसभा में हो रहे हैं जब भी वे मंत्रियों से या मुख्यमंत्री से मिलते हैं तो ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर जरूर अपनी मांग रखते हैं वे राजनीति की पाठशाला के गुरु हैं और उनसे ही सीखकर हम राजनीति में आगे बढ़े हैं।
इसके साथ ही उरला स्थित माता कर्मा चौक का लोकार्पण भी किया गया लोकार्पण में समाज के प्रमुख टहल सिंह साहू , अध्यक्ष लालकुमार साहू एवं संरक्षक जनक राम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।वही नगर निगम में पट्टा वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पट्टा लेने के लिए पहुंचे हुए थे घंटों तक कार्यक्रम चलता रहा।