रायपुर
लता ने पूछा- प्रियंका जी उस लडक़ी को न्याय और सचिव को सजा दिलवाएंगी
06-Oct-2023 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने एक बयान में कहा कि प्रियंका जी फरवरी में जब कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में हुआ था। तो आपके सचिव ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करते हुए आपकी ही पार्टी के महिला नेत्री से अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत उनके पिताजी ने भी दर्ज कराई थी।
लता ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए मोदी जी ने संसद में 33त्न महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया जिसकी बधाई देने जब आपकी पार्टी की महिला कार्यकर्ता दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंची तो फिर आपके लोगों ने उससे अभद्रता की।
क्या लडक़ी हूं लड़ सकती हूं नारा सिर्फ जुमला है या फिर जो आपकी पार्टी की कार्यकर्ता है उसको न्याय दिलवाएंगी। और अपने सचिव को सजा दिलवाएंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे