रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। अगला बजट कौन पेश करेगा, यह फैसला दिसंबर में होना है। लेकिन उनके लिए वित्त विभाग ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने सभी विभागों के एसीएस, पीएस और सचिवों को पत्र भेजकर वर्ष 2024-2025 के बजट प्रस्ताव भेजने का है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार करते समय इन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखने कहा है। इनमें प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में ही भेजने, मांग संख्या, मुख्य शीर्ष उपमुख्य शीर्ष, लघु शीर्ष, योजना क्रमांक, उद्देश्य शीर्ष तथा विस्तृत शीर्ष के अनक्रम में प्रस्ताव भेजा जाए। लघु शीर्षवार एवं योजनावार योग करना होगा।
बजट प्रस्ताव के साथ औचित्य प्रतिपादित किया जाए। नवीन व्यय के मद को बजट प्रस्ताव में पृथक से भेजा जाए।राजस्व व्यय एवं पूँजीगत व्यय का सही वर्गीकरण दर्शाया जाए। विभागों से कहा गया है कि इन प्रस्तावों का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में वेबसाईट में बजट प्रस्ताव की प्रविष्टि (नवीन मद के प्रस्ताव सहित) कर 7 नवम्बर - 23 के पूर्व वित्त विभाग को अनिवार्यत: भेजने कहा है।
वर्ष 2022 2023 के वास्तविक व्यय तथा 2023,2024 के पुनरीक्षित अनुमान के आधार पर ही वर्ष 2024,2025 के बजट अनुमान के संबंध में प्रस्ताव दें। वर्ष 2023,2024 के बजट प्रावधान का अधिकतम 07 प्रतिशत वृद्धि करते हुए वर्ष 2024, 2025 का बजट प्रस्ताव तैयार किया जाए।
अपरीक्षित नवीन व्यय के रूप में प्रस्ताव यथासंभव बजट में शामिल नहीं किया जाएगा। बजट प्रस्तावों के साथ योजना का संक्षिप्त विवरण स्पष्टीकरणात्मक टीप के रूप में दिया जाए, जिसमें योजना का स्वरूप तथा उद्देश्य का उल्लेख किया जाए योजनाओं की वित्त पोषण व्यवस्था यथा- भारत सरकार, वित्तीय संस्थाएं विदेशी सहायता, राज्य शासन आदि के संबंध में टीप दी जाए, जिसमें केन्द्र / एजेंसी का अंश व राज्यांश के अनुपात का स्पष्ट उल्लेख हो। केन्द्र प्रवर्तित, केन्द्र क्षेत्रीय, विशेष अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता योजनाओं का नाम एवं प्रकार केन्द्र शासन के स्वीकृति आदेश की अनुरूप ही उल्लेख किया जाए विशेष रूप सेनबाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं, जिनमें केन्द्र प्रायोजित, निगम सहायित एवं अन्य विदेशी सहायता प्राप्त योजनाएं सम्मिलित है, में अनुदान व ऋण के रूप में प्राप्त राशि को पृथक-पृथक भी बताया जाए। इससे राज्य पर पडऩे वाले ऋण भार का स्पष्ट आंकलन किया जा सकेगा।
ऐसी केन्द्र प्रवर्तित / फ्लैगशिप योजनाओं में केन्द्रांश की राशि विभाग / अधीनस्थ कार्यालय / एजेंसी को भारत सरकार के वेब पोर्टल पीएफएमएस के माध्यम से अंतरित की जाती है, उनमें विभाग कृपया यह सुनिश्चित करें कि ऐसी सभी योजनाओं के केन्द्रांश के लिए वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमानों में केंद्र सरकार से निर्धारित आबंटन के अनुरूप तथा वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान में पुनरीक्षित अनुमान 2023-24 के आधार पर ही केन्द्रांश एवं आनुपातिक राज्यांश का प्रावधान प्रस्तावित किया जाए।
24-25 के लिए महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत
वर्ष 2014-2015 से कार्यभारित / आकस्मिकता स्थापना में नियमित वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के वेतन का पृथक उ आबंटित किया गया है। बजट 2023-2024 के पुनरीक्षित अनुमान एवं 2024-2025 के बजट अनुमान प्त कार्यभारित / आकस्मिकता स्थापना के अंतर्गत विभिन्न विस्तृत शीर्षो में वास्तविक आवश्यकता के आधार पर गणना पत्रक एवं इन पदों की सक्षम स्वीकृति आदेश सहित प्रेषित किए जाएं मजदूरी 07 मद में राशि का प्रस्ताव अनुमानित करते समय मजदूरी भुगतान का आधार स्पष्ट करना चाहिए इस मद में बजट प्रस्ताव आवश्यकता एवं औचित्य सहित प्रस्तावित किए जाएं। महंगाई भत्ता मद में 2024-25 के बजट अनुमान में 50 प्रतिशत अनुमानित प्रावधान रखा जाए।