रायपुर

मानसून अगले बरस तू जल्दी आ, दो दिन में हो जाएगी विदाई
06-Oct-2023 3:51 PM
मानसून अगले बरस तू जल्दी आ, दो दिन में हो जाएगी  विदाई

रायपुर, 6 अक्टूबर। मानसून की विदाई रेखा गुलमर्ग, धर्मशाला, मुक्तेश्वर, पीलीभीत, उरई, अशोकनगर, इंदौर, बड़ौदा और पोरबंदर है।  मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा के मुताबिक विदाई के लिए अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर के शेष भाग, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भाग, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भाग, महाराष्ट्र के लिए अनुकूल परिस्थितियों बना हुआ है।  एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल के पश्चिम भाग और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक झारखंड होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।प्रदेश में कल 6 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है ।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 


अन्य पोस्ट