रायपुर

मुंबई के वाडी बन्दर नया कोचिंग डिपो में तकनीकी कार्य, ट्रेनों पर भी असर
06-Oct-2023 3:48 PM
मुंबई के वाडी बन्दर नया कोचिंग डिपो में तकनीकी कार्य, ट्रेनों पर भी असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर।
मुंबई  रेल मण्डल के वाडी बन्दर नया कोचिंग डिपो को तीसरी लाइन को  सातवीं  लाइन से जोडने  प्री-नॉन इंटरलोंकिंग का  कार्य आज से 7 अक्टूबर, 2 तक किया जायेगा ।

इस वजह से  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलाने वाली कुछ गाडिय़ों को बीच में समाप्त एवं कुछ को  देरी से रवाना  किया जाएगा। जो  इस प्रकार है  

देरी रवाना होने वाली गाड़ी-

7 अक्टूबर को मुंबई से छूटने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस को मुंबई से 3 घंटे 35 मिनिट देरी रवाना होगी।  
बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ गुरूवार  को हावड़ा से निकली 12810 हावड़ा -मुंबई मेल एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन समाप्त होगी । यहा गाड़ी अंधेरी एवं भांडुप के बीच रद्द रहेगी । 6 अक्टूबर, को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस  ठाणे स्टेशन समाप्त होगी । यहा गाड़ी अंधेरी एवं न्यू मुलंद गुड के बीच रद्द रहेगी । 6 अक्टूबर,  को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन समाप्त होगी ।
 


अन्य पोस्ट