रायपुर

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या 11 को राजधानी में
06-Oct-2023 3:44 PM
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूर्या 11 को राजधानी में

चुनाव को लेकर के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने ली बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर।
भाजयुमो की एक दिवसीय  बैठक  ठाकरे परिसर में हुई।
बैठक में  राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बडजेना, राष्ट्रीय   मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व छग भाजयुमो प्रभारी दीप ज्योति मुंड, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज व प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल शामिल हुए। 

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि पीएससी घोटाला, वन भर्ती घोटाला, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के साथ अनाचार,चाकू बाजी ऐसे तमाम घटनाओं को लेकर के भाजयुमो सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।  भगत ने कहा आने वाले चुनाव में युवा हमारे पक्ष में भाजयुमो से जुड़ रहा है। बूथ शक्ति केंद्र तक एक बूथ 20 यूथ भी बन चुके है।  राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने बताया कि  11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या जी रायपुर आ रहे है। जिसमे मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री, जिला अध्यक्ष ,महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारी सबकी एक  कार्यशाला होना है। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी जिनका प्रवास जिम्मेदारी चुनाव तक छग में है उस सब को संभग वर जिम्मेदारी दे कर के प्रवास करना है। 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की प्रान्तीय कार्यशाला भी की जानी है। हर जिले से  लोगों से बात चीत कर के भाजपा के पक्ष में माहौल बनायेगे।।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री अर्पिता  ने कहा कि हमें नए तरीके से  छोटे छोटे समूह में  युथ बैठक होनी चाहिए। 

सुशांत शुक्ला ने बताया भाजयुमो ने बहुत अच्छे से तरीके परिवर्तन यात्रा में बहुत अच्छी भूमिका निभाया गया। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को अब नए काम अपने जिला प्रभार में अब मेहनत करना है। 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह ने मीडिया गति विधि जिला स्तर में भी मजबूत हो इस पर विशेष ध्यान देने कहा।
 


अन्य पोस्ट