रायपुर
बघेल-सिंहदेव से मिले स्वास्थ्यकर्मी
05-Oct-2023 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने गुरूवार सुबह मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान सिंहदेव ने बर्खास्त कर्मचारियों को जल्द बहाल करने की बात कही । इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल से हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सीएम हाउस में भेंट कर बहाली, वेतन आहरण एवम् अन्य मांगों से अवगत कराया। उन्हे बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली न होने की जानकारी दी ।गई मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए । पदाधिकारियों ने निलंबितों को बहाल करने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस मुलाकात में टारजन गुप्ता , डॉक्टर रीना राजपुत , प्रवीण ढीडवंशी, सुमन शर्मा , सुरेश पटेल , संत साहू , सरस्वती साहू , सविता कन्नौज , एवम् तृप्ति साहू उपस्थित रहे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे