रायपुर

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूज़ा ने ली बैठक
05-Oct-2023 6:46 PM
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूज़ा ने ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुश्री नेट्टा डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत व प्रदेश कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम कि मौजूदगी में बैठक ली ।  इसमें  महिला कांग्रेस से रायपुर   लोकसभा प्रभारी  विजया मालिनी,  उषारज्जन श्रीवास्तव, समन्वयक  अनिता गुरूपंच एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा प्रभारी आशा चौहान, उत्तर प्रभारी अपर्णा फ्रांसिस , दक्षिण  प्रभारी अर्चना राजू दुबे भी उपस्थित रहीं। बैठक में डिसूज़ा और मालिनी ने लोस, विस की तैयारी को लेकर सभी 10 ब्लाक अध्यक्षों से फीडबैक लिया। शहर अध्यक्ष सुनीता शर्मा प्रवक्ता वैदेही देवदास ने बताया कि बैठक में  महिला पार्षद , छाया पार्षद ,शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष , वार्ड अध्यक्ष, मंडल एवं, आयोग के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी  भी  आमंत्रित थे।


अन्य पोस्ट