रायपुर

एम्स ने पटाया 35 लाख का जलकर
04-Oct-2023 3:53 PM
एम्स ने पटाया 35 लाख का जलकर

                         
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर।  नगर  निगम  के  वार्ड  70 के टाटीबंध स्थित एम्स अस्पताल प्रबंधन ने वर्ष 2023-24 के लिए  निर्धारित 35 लाख रूपये के जलकर  का भुगतान किया।  रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग द्वारा सभी 70 वार्डों में निरन्तर प्रतिदिन  राजस्व वसूली का कार्य चल रहा है। 

जोन के सभी वार्डों में कुल 36 लाख रूपये का  राजस्व वसूला गया।इसमें एम्स से मिले  35 लाख रूपए शामिल हैं। राजस्व वसूली अभियान तेजी से चलाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों को दिये गये हैँ।


अन्य पोस्ट