रायपुर
इंस्पेक्टर, एसआई के तबादलों में नक्सल नीति की अनदेखी, 114 फिर सामान्य इलाकों में पदस्थ
04-Oct-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर। डीजीपी ने आज राज्य पुलिस सेवा के 114 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर्स के तबादले किए हैं। इन्हें तत्काल रिलीव कर नई जगह ज्वाइन करने कहा गया है।
दूसरी ओर इस सूची के जारी होने के बाद पुलिस कॉलोनी में गहन आक्रोश की आवाज उठने लगी है। कुछ परिजनों ने यह सूची शेयर करते हुए कहा है कि हमारे पति भाई,पिता नक्सल इलाकों में तीन वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके हैं। और मैदानी इलाकों में ट्रांसफर के लिए आवेदन भी दिया। लेकिन उनके स्थानांतरण नहीं किए गए । जबकि सूची में कई ऐसे नाम हैं जो तीन वर्ष से अधिक समय से सामान्य इलाकों में पदस्थ हैं। इतना ही नहीं अधिकांश अब तक की सर्विस में कभी नक्सल इलाकों में गए ही नहीं । इन्हें दुर्ग से बिलासपुर, रायपुर,रायगढ़ पदस्थ कर उपकृत किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे