रायपुर

बैरन बाजार वार्ड में होंगे 1 करोड़ के विविध सौंदर्यीकरण कार्य
04-Oct-2023 3:21 PM
बैरन बाजार वार्ड में होंगे 1 करोड़ के विविध सौंदर्यीकरण कार्य

छत्तीसगढ़ कॉलेज के समीप 98 लाख में नया नाला बनेगा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर।
नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 57 के विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक लगाने सहित विविध सौंदर्यीकरण के कार्य लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से शीघ्र करवाये जाएंगे। वार्ड के तहत छत्तीसगढ़ कॉलेज के समीप लगभग 98 लाख रूपये की लागत से गन्दे पानी की निकासी के लिए नए नाले का निर्माण भी होना है। 


 निगम  के सभापति  प्रमोद दुबे ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बाकर अब्बास,जोन कमिश्नर राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियन्ता पद्माकर श्रीवास सहित वार्ड के निवासियों के साथ मिलकर श्रीफल फोडक़र भूमिपूजन किया। इनमें  वार्ड अंतर्गत आने वाले विभिन्न चौक- चौराहों एवं चबूतरों में आवश्यक  जीर्णोद्धार के कार्य  पर 9 लाख 95 हजार रूपये, सामुदायिक भवनों की आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्य 7 लाख 49 हजार रूपए, कुंदरापारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख 21 हजार रूपए, फरिश्ता अपार्टमेंट, पेंशनबाड़ा एवं कुंदरापारा में जीपीएस एवं विकास के कार्य 5 लाख 23 हजार रूपए, पेंशनबाड़ा एवं शैलेन्द्र नगर में नाली, पुलिया निर्माण 10 लाख रूपए, काली माता मन्दिर के समीप सौंदर्यीकरण का कार्य 1 लाख रूपए, उत्कल बस्ती कुंदरापारा में शेड का निर्माण 2 लाख रूपए ईदगाह बैरन बाजार के समीप निर्माण कार्य 2 लाख रूपए, हिन्दू हाईस्कूलपेंटिंग, सुधार, मरम्मत एवं शौचालय निर्माण कार्य 3 लाख 27 हजार रूपे की लागत से होंगे।


अन्य पोस्ट