रायपुर

कमलनारायण शर्मा जन्म शताब्दी समापन समारोह 8 को
04-Oct-2023 3:19 PM
कमलनारायण शर्मा जन्म शताब्दी समापन समारोह 8 को

रायपुर, 4 अक्टूबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमलनारायण शर्मा जन्म शताब्दी समापन समारोह 8 अक्टूबर को  आयोजित किया गया है। नगर  निगम  के तत्वावधान में यह कार्यक्रम स्थानीय शहीद स्मारक भवन में संध्या पांच से आठ बजे तक आयोजित है। इस भवन के निर्माण का श्रेय  भी स्व शर्मा को जाता है।

कार्यक्रम में शहीद स्मारक भवन के मुख्य सभागार जिसका नामकरण च्च्स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमलनारायण शर्मा स्मृति सभागार च्च् रखा गया है। उसकी नामपट्टिका के अनावरण  के बाद कबीर गान की प्रस्तुति गायक पद्मश्री भारती बंधु देंगे यह कार्यक्रम स्व शर्मा की कबीर रहीम तुलसी साहित्य के प्रति रुचि के मद्देनजर रखा गया है। श्रीमती सविता पाठक  संरक्षक-स्व.सं.सेनानी उत्तराधिकारी संगठन।  मुरली मनोहर खंडेलवाल, अध्यक्ष स्व.सं.उत्तराधिकारी संगठन ने कार्यक्रम में कबीर गान के रसिक श्रोताओं को आमंत्रित किया है।

 


अन्य पोस्ट