रायपुर

भूखंड बेचने व गाड़ी फायनेंस के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
04-Oct-2023 3:17 PM
भूखंड बेचने व गाड़ी फायनेंस के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर।
 किसी दूसरे के भूखंड को बेचने का सौदा कर 54 लाख रूपए का बयाना लेकर रजिस्ट्री न करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक राजधानी के ह्रदय स्थल मौदहापारा निवासी सईद खान, नफीसा बेगम और प्रकाश कोडवानी ने 12 दिसंबर -22 को  अनिल अग्रवाल को भूखंड बेचने सौदा किया था । इसके बदले 54 लाख का बयाना भी ले लिया। लेकिन 3 अक्टूबर तक उन लोगों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। अनिल अग्रवाल इन दस महीनों में रजिस्ट्री के लिए लगातार दबाव बनाता रहा। अनिल ने पतासाजी की तो यह भूखंड किसी और का निकला। उसके बाद से अनिल अपना दिया बयाना वापस मांगने लगा। वह भी तीनों नहीं लौटा रहे थे। इस पर अनिल ने मंगलवार को मौदहापारा में उनके खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कराया।

उधर डीडी नगर पुलिस ने  व्हीकल फायनेंस के नाम पर 71 लाख रूपए डकारने वाले पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कार हब शो रूम के नाम से चंद्रशेखर सिंह, ,तेजपाल सिंह ने र सेकंड हैंड गाडिय़ों की खरीदी बिक्री का कारोबार शुरू किया। 

आरएस मोटर डी डी नगर के रूपेंद्र निर्मलकर से  7-13 जुलाई के बीच चंद्रशेखर और तेजपाल ने 9 गाडिय़ों का फायनेंस एमाउंट 71.18 लाख रूपए अपने व्यक्तिगत खाते में डिपाजिट कर धोखाधड़ी की। कल शाम रूपेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया

 


अन्य पोस्ट