रायपुर

अगले माह चुनाव में 2.3 करोड़ वोटर चुनेंगे सरकार, 1 हजार पुरुषों पर 1122 महिला वोटर
04-Oct-2023 3:17 PM
अगले माह चुनाव में 2.3 करोड़ वोटर चुनेंगे सरकार, 1 हजार पुरुषों पर 1122 महिला वोटर

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद सीईओ कंगाले ने बताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर. 4 अक्टूबर 2023.
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आज प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। 

उन्होंने बताया मतदाता सूची में  चिन्हांकित मतदाता 1,47,364 से बढक़र अंतिम  160955 है।  18-19 आयुवर्ग समूह में 723771 मतदाता पंजीकृत है। प्रारंभिक प्रकाशन में 18-19 आयुवर्ग के कुल मतदाता 425698 थे, इस प्रकार इस आयुवर्ग में पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 298073 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।राज्य में वर्तमान में 18 से 22 आयुवर्ग के फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या-1868636 है, जो विधानसभा निर्वाचन में पहली बार मतदान करेगें। वरिष्ठ नागरिक मतदाता (80+ आयु वर्ग)- 186215।छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावली के आ अंतिम प्रकाशन को सर्विस वोटर्स की कुल संख्या-19839 दर्ज है। वर्तमान पुनरीक्षण में कुल 1010699 नये मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से जोड़े गये है। कुल 290874 नामों को फार्म-7 के आधार पर विलोपित किया गया है। इस प्रकार कुल 719825 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है ।

प्रदेश अंतर्गत मतदाता फोटो परिचय पत्र अर्हता तिथि एक अक्टूबर  की स्थिति में कुल 99.86त्न है। राज्य में संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 (प्रथम चरण), सतत् अद्यतनीकरण एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023  में अब तक कुल 1769084 मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक कार्ड) की प्रिंटिंग एवं वितरण का कार्य डाक विभाग के माध्यम से कराया जा चुका है। जिसमें फार्म-6 के माध्यम से नये जुड़े नामों एवं फार्म-8 के संशोधन आवेदनों दोनों प्रकार के आवेदन शामिल है।

उन्होने बताया कि मतदाता सूची में आपका नाम एवं मोबाईल नंबर दर्ज होने पर आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर आप डाउनलोड कर सकते है, यदि किसी का मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है तो वह फॉर्म 8 में संशोधन के माध्यम से मोबाइल नंबर दर्ज कराकर उसके तत्काल बाद में जाकर दर्ज डाउनलोड कर सकते है । निर्वाचक नामावली में फार्म-6 के माध्यम से नये नाम जोडऩे की कार्यवाही एवं फार्म - 8 के माध्यम से शिफ्टिंग वाले आवेदन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के 10 दिवस पूर्व तक प्राप्त किये जावेगें तथा ऐसे सभी आवेदन की प्रोसेसिंग इन 10 दिवसों में की जाकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को मतदाता सूची फीज हो जावेगी ।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

चुनाव की घोषणा होने के उपरांत प्राप्त फार्म-7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं फार्म -8 के माध्यम से शिफ्टिंग कैटेगरी के आवेदनों को छोडक़र अन्य तीन श्रेणियों के आवेदनों (संशोधन, पीडब्ल्यूडी मार्किंग एवं रिप्लेसमेंट एपिक) की प्रोसेसिंग पूर्णत: बंद हो जाएगी एवं इनका निराकरण निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत अतिशीघ्र किया जाएगा ।


अन्य पोस्ट