रायपुर
जयस्तंभ चौक से मिलेनियम प्लाजा तक बनेगा नाला, 2.98 करोड़ होंगे खर्च
03-Oct-2023 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अक्टूबर। महापौर एजाज ढेबर ने जोन 5 जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल के साथ 2 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से निर्मित किये जाने नवीन नाला का निर्माण शुरू किया। यह नाला मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 46 में जयस्तम्भ चौक से होकर शास्त्री बाजार क्षेत्र, मिलेनियम प्लाजा होकर जयस्तम्भ चौक होकर नगर निगम जोन 2 कार्यालय शहीद स्मारक स्कूल भवन परिसर स्थित कार्यालय के पास के बड़े नाले से जोडऩे श्रीफल फोडक़र एवं कुदाल चलाकर कार्यारम्भ करने भूमिपूजन किया एवं जोन 4 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियन्ता पद्माकर श्रीवास को तत्काल नया नाला निर्माण करने कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर निर्माण करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे