रायपुर

60 ग्राम हेरोइन और नशीले टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार, एक पंजाब का
03-Oct-2023 4:25 PM
60 ग्राम हेरोइन और नशीले टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार, एक पंजाब का

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर।
अमानका  पुलिस ने  60 ग्राम हेरोइन (चिट्टा ) के साथ दो युवा तस्कर  गिरफ्तार किए हैं। इसकी कीमत  6 लाख 30 हज़ार  रूपए बताई गई है । पुलिस का दावा है कि य अवैध नशे के खिलाफ उसकी बड़ी कार्यवाही है।

पुलिस को सोमवार को  मुखबीर से सूचना मिली थी । हीरापुर टाटीबंध  के छठ तालाब के पास  दो व्यक्ति (सरदार पगडी वाले) अपने पास मादक  हेरोइन (चिटटा) एवं नशीली टेबलेट   बेचने को  की नियत से ग्राहक तलाश रहे हैं। इस सूचना पर हमराह स्टाफ एंव गवाहो के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर इनमें कुलविन्दर सिंग कांग  उम्र 39 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन और निशानजी सिंह उम्र 35 साल निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर को पकड़ा।इनसे मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं  मनोविकार वाले नशीले टेबलेट को जप्त कर  धारा 21 (क्च), 22 एन डी पी एस एक्ट कायम किया गया।  इनसे   60 ग्राम हेरोइन , नशीले  टेबलेट अल्?फाजोरम  15 पत्ते( कुल 150 गोलियां), लोमोटिल 7 पत्ते (कुल 420 गोलियां) (05) तीन मोबाईल  सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 , वीवो वाय-2, नारजो कम्पनी  कुल कीमत करीबन 6,30,900/- रूपये हैं।


अन्य पोस्ट