रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। गणेश विसर्जन के दौरान खरोरा से लेकर खमतराई में छोटी, छोटी बात पर मारपीट के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। खमतराई में तो चाकू ही मार दिया।
पुलिस के मुताबिक शारदा मोबाइल शॉप उरकुरा के पास रहने वाले त्रिलोक यादव बीच बचाव करने गया था। विसर्जन की तैयारी के दौरान उसके चाचा विक्रम यादव और कौशल साहू,यशवंत साहू के बीच विवाद हुआ। त्रिलोक बीच बचाव,समझाइश के लिए गया तो कौशल, यशवंत ने उससे,तु बहुत न्याय करने वाला बनता है कहकर मारपीट करने लगे। इसी बीच कौशल, यशवंत में एक ने त्रिलोक के पीठ पर चाकू मारकर फरार हो गए । घायल त्रिलोक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां हालत खतरे से बाहर है।
इसी तरह से विसर्जन के दौरान छत्तीसगढ़ी गाना बजाने की डिमांड पर मारपीट हो गई । भरतनगर, रामनगर अन्नू पान ठेले के पास कार्तिक साहू( 25) ने गणेश पंडाल में कल रात छत्तीसगढ़ी गाना बजाने कहा। इस पर राजेश लहरे, मोनू यादव और साथी उससे मारपीट करने लगे। उनका कहना था कि कार्तिक ने चंदा भी नहीं दिया और पसंद के गाने बजाने कह रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरक्षक मोहसिन खान कि रिपोर्ट पर गुढिय़ारी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
उधर खरोरा थाना इलाके में दो घटनाएँ हुई। खपरीडीहखुर्द में विसर्जन के दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजेश यादव और दीपक बारले के बीच गाली गलौज मारपीट हो गई । इसी तरह से ग्राम मधईपुर में बुवाई तालाब के पास दुलेश धीवर विसर्जन की तैयारी कर रहा था। तभी अरूण, वीरू छापतोड़े साथी वहां पहुंचे और गणेश महिमा जानना है कहकर मारपीट किया। इन सभी मामलों की पुलिस ने 186, 353,294,506,323,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनके कुछ आरोपी पकड़े हैं कुछ फरार हैं।