रायपुर
कल गांधी जयंती पर मांस - मटन दुकानें बन्द रहेंगी
01-Oct-2023 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अक्टूबर। 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वध शाला गृह एवं मांस - मटन बिक्री बंद रहेगा। नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेेश दिया है । किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्ती और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी/ स्वच्छता निरीक्षक अपने सम्बंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षक रखेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे