रायपुर
निसदा मोड़ पर 15.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
30-Sep-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर । मलकनगिरी से आरंग बेचने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
मुखबीर ने सूचना दी थी कि आरंग के ग्राम निसदा मो? पास एक व्यक्ति बोरी में गांजा रखा है और बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर पुलिस टीम वहां जाकर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पक?ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुकेश बरोई (30) निवासी पद्मागिरी एम.व्ही. 83 जदुगुडा मल्कानगिरी उ?ीसा का होना बताया। बोरी की तलाशी लेने पर गांजा मिला। जो करीब 15. 500 किलोग्राम था। पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे