रायपुर
4 अक्टूबर को जॉब फेयर, बीपीओ में होगी 300 पदों पर भर्ती
30-Sep-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 30 सितंबर । स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कॉलेज, बैरन बाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन ( बीपीओ) रायपुर द्वारा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती सी.एस.ए. के 300 पदो पर न्यूनतम वेतनमान 13 हजार प्रतिमाह के वेतनमान पर भर्ती की जाएगी। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जावेगी। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
इसकी अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे