रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों की स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ रायपुर रेड कॉस भवन में बैठक हुई। इ समे हड़ताल के दौरान बर्खास्त / निलंबित कर्मचारियों की बहाली वेतन भुगतान, उच्च शिक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रशासनिक पदों पर बहाली सहित 5 सूत्रीय मांगो पर चर्चा की गई ।
बैठक में परदेशी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है।सभी कर्मचारियों की बहाली के जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने मांगो को जल्द पूरा करने का भी निवेदन किया।, बैठक में टारजन गुप्ता, डॉ इकबाल हुसैन, प्रवीण डीवंशी, डॉ राजेश प्रधान, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती रंजना ठाकुर, श्रीमती नीलिमा, हरीश जायसवाल, संतलाल साहू, भूपेंद्र सोनी, तृप्ति साहू, कविता कन्नौजे, सरस्वती साहू सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।