रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। बीती रात सोनकर पारा स्थित शिव मंदिर के पीछे एक सार्वजनिक भवन में जुआ खेल रहे 18 युवकों को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड किया । जहां ताशपत्ती से जुआ खेलते 19 जुआरियों को पकड़ा। उनसे से नगद 81,500/- रूपये तथा 18 मोबाईल फोन कीमत 2 लाख रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर धारा छत्तीसग? जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 एवं 5 का अपराध दर्ज किया गया।
गिरफ्तार युवकों में नौ सोनकर समाज के हैं। और 12 एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। इनमें रितेश सोनकर उम्र 39 वर्ष लाखेनगर सोनकर पारा, रितेश यादव उम्र 31 वर्ष सोनकर पारा लाखेनगर, आकाश सोनकर उम्र 25 वर्ष लाखेनगर सोनकर पारा, हेमंत सोनकर उम्र 35 वर्ष लाखेनगर सोनकर पारा,विकाश सोनकर उम्र 32 वर्ष सोनकर पारा, हरीश बेलानी उम्र 33 वर्ष साकिन सुन्दर नगर एक्सिस बैंक के पास लक्ष्मण पिंजवानी उम्र 21 वर्ष एकता लाईन लाखेनगर कपील अठवानी उम्र 32 वर्ष शुभकदम गली लाखेनगर सुरेन्द्र सोनकर उम्र 40 वर्ष सोनकर पारा, संदीप यदु उम्र 40 वर्ष टिल्लू चौक लाखेनगर ,मोहित हिरवानी उम्र 19 वर्ष खोखोपारा पुरानी बस्ती, हेमंत सोनकर उम्र 34 वर्ष सोनकर पारा टिल्लू चौक ,दिनेश पृतवानी उम्र 25 सोनकर पारा, विनोद कुमार सोनकर उम्र 34 वर्ष टिल्लू चौक सोनकर पारा ,योगेश क्षतिजा उम्र 33 वर्ष लाखेनगर बिजली आफिस के पीछे, दीपक बेलानी उम्र 25 वर्ष रायपुरा ,अजय तोतलानी उम्र 30 वर्ष सोनकर पारा,देवनारायण सोनकर उम्र 45 वर्ष सोनकर पारा पुरानीबस्ती,नारद यादव उम्र 40 वर्ष सोनकर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।सभी थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।