रायपुर

इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय-सारिणी में कल से आंशिक परिवर्तन
30-Sep-2023 3:37 PM
इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय-सारिणी में  कल से आंशिक परिवर्तन

रायपुर, 30 सितंबर। यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुये 12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है ।

12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस  1 अक्टूबर  से बिलासपुर से 15.20 बजे रवाना होगी तथा 22.35 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,  30 सितम्बर  से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 14.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

 


अन्य पोस्ट