रायपुर
पार्टी के नाम पर आयोग की मुहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। बस्तर में सर्व आदिवासी समाज के नेता पूर्व मंत्री अरविंद नेताम के नेतृत्व में नई राजनीतिक पार्टी हमर राज पार्टी पर शुक्रवार को निवार्चन आयोग दिल्ली की मुहर लग गई । पार्टी के नेता अरविंद नेताम ने शनिवार को रायपुर में प्रेस कांफे्रस कर अधिकृत घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सर्व आदिवासी समाज विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया था। इसके लिए सर्व आदिवासी समाज ने पार्टी का नाम ‘हमर राज’ पार्टी रखने का फैसला लेकर निवार्चन आयोग में पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर आयोग ने अपनी मुहर लगा दी है। हालांकि अभी पार्टी के चुनावचिन्ह को लेकर विचार किया जा रहा है। जिसपर जल्द ही आयोग को पार्टी के चुनाव चिन्ह के लिए आवेदने प्रस्तुत किया जाएगा।
श्री नेताम ने कहा, ‘सर्व आदिवासी समाज के द्वारा पार्टी बनाने के एलान के बाद हमर राज पार्टी अब जोर-शोर से चुनाव मैदान में उतरेगी। अरविंद नेताम ने कहा कि हमर राज पार्टी 90 विधानसभा के 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें बस्तर के पूरे 12 विधानसभा सीटों के साथ अन्य आदिवासी सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे जायेंगा। इसके अलावा सभी समाज के लोगों से बातचीत की जा रही है। उनके बीच के प्रत्याशी भी उतारे जाएंगे । जो सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
श्री नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज ने सर्व सहमती से हमर राज पार्टी का गठन किया है। पार्टी आदिवासी समाज के हितों में काम करने मैदान पर उतार रही है। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि हमर राज पार्टी के बैनर तले अकबर राम कोर्राम का पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। जो 50 सीटों पर अपना चुनाव लड़ेगी।
उहोंने कहा कि 77 साल से सरकार आदिवासियों का शोषण करते आई है। इन 20 सालों में सरकार ने आदिवासियों के वादों को पूरा नहीं किया। आदिवासी समाज हमेशा अपनी अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। अब बाबा साहब अम्बेडकर के आदर्शो पर चलकर आदिवासी अपने अधिकारों की लड़ाई लडऩे जा रही है। इस लड़ाई में पार्टी को समाज का पूरा सहयोग मिल रहा है। आदिवासियों के हित में सरकार किसी भी कानून का पालन नहीं करती।