रायपुर

पीएम मोदी की कल बिलासपुर में सभा, जशपुर परिवर्तन यात्रा का समापन भी
29-Sep-2023 9:01 PM
पीएम मोदी की कल बिलासपुर में सभा, जशपुर परिवर्तन यात्रा का समापन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी परसों  बिलासपुर आ रहे हैं । प्रधानमंत्री की जनसभा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित है। इनकी यह सभा जशपुर से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित की गई है। मोदी दोपहर पौने 2 बजे रायपुर आकर बिलासपुर जाएंगे। उनका शाम 5 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। इस दौरान प्रधानमंत्री  की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के लिए बिलासपुर पुलिस ने  कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था’ बनाई है। इस दौरान  सभा में कई वस्तुएं  लाने की अनुमति नहीं होगी । कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे - सिक्के, पत्थर, पेन आदि। कोई भी धारदार वस्तु, जैसे - चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।  पानी की बोतलें या पाऊच।

 किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे - लाईटर, माचिस, पटाखे आदि। लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।  मोबाईल फोन को छोडक़र अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण। कार्यक्रम स्थल पर 9.30 बजे से चेकिंग के बाद एंट्री शुरू कर दी जाएंगी। कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों से लोगों को उतारने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पार्किंग से लोगों को उतर कर पैदल कार्यक्रम स्थल आना होगा।


अन्य पोस्ट