रायपुर

सब्जी लेने बाजार गई महिला के घर में चोरी, टिकरापारा में 1.70 लाख के जेवर पार
29-Sep-2023 9:01 PM
सब्जी लेने बाजार गई महिला के घर में चोरी, टिकरापारा में 1.70 लाख के जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। रायपुर के कबीरनगर इलाके में आधे घंटे में लाखों रुपए के गहनों की चोरी हो गई। अज्ञात चोर मौका देख सूने मकान में घूस कर कमरे के अंदर आलमारी का ताला तोड़ नगदी और जेवर की चोरी कर ले गया।  जानकारी के मुताबिक महिला घर में ताला लगाकर पास के बाजार में सब्जी लेने गई हुई थी। इसी बीच चोर छत के सहारे किचन में घुसा और लाकर तोडक़र गहने चुरा लिए। कबीर नगर थाना पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।  बिंदु सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे घर पर ताला लगाकर पास के ही सब्जी मार्केट गई थी। करीब आधे घंटे बाद घर वापस लौटी। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से लॉक है।

महिला अपने पड़ोसी की छत से अपने घर के अंदर आई। उसने देखा कि किचन का दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। इसके अलावा बेडरूम में रखी आलमारी का लाकर भी टूटा था।  महिला ने बताया कि उसके घर में रखे सोने का हार, मंगल सूत्र, अंगूठी और कान की बाली, गले की चेन, चांदी की पायल, ब्रेसलेट जैसे कई गहने चोरी हो गए है।  एक लाख अधिक की चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

इधर टिकरापारा के दावड़ा कालोनी में 27 की शाम को चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र घर से 1 लाख 70 हजार के जेवर की चोरी कर ले गया। इसकी रिपोर्ट निर्मला चौधरी ने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने  धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट