रायपुर

स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली में कानूनी पेचीदगी, मंत्री ने कहा-नियमानुसार बहाली होगी
29-Sep-2023 4:28 PM
स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली  में कानूनी पेचीदगी, मंत्री ने  कहा-नियमानुसार बहाली होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर।
24 दिनों तक चली बेमुद्दत हड़ताल के दौरान निलंबित और बर्खास्त किए गए 4500 स्वास्थ्य कर्मी पखवाड़े बाद भी बहाल नहीं हो पाए हैं। हड़तालियों पर दबाव बनाने सरकार ने यह कार्रवाई कर दी लेकिन अब यह कानूनी पचड़े में पड़ गई है। 13 सितंबर के बाद से ये कर्मचारी और संगठनों के नेता मंत्री, सचिवों के चक्कर काट रहे हैं। गुरूवार को हेल्थ फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल  डिप्टी सीएम सिंहदेव से मिला।

उनका कहना था किबहाली नही होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  कर्मचारियों की बहाली पर  चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री   ने आश्वस्त करते हुए  कहा कि  कर्मचारी  विभाग का अहम हिस्सा है। जल्द सभी की नियमानुसार  बहाली की जाएगी। और  मांगो पर यथाशीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस चर्चा मेंं हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारी टार्जन गुप्ता एवं डॉ इकबाल हुसैन, डॉ रीना राजपूत ,श्रीमती सुमन  शर्मा ,श्रीमती देबाश्री साव ,अंशिला बैस, भूपेंद्र सोनी ,प्रवीण ढिंढवंशी ,सरोज बाघमार ,आर. के. शर्मा शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट