रायपुर

अपनी खुद की सुविधा बढ़ाने वाली सरकार वृद्धजनों पर ध्यान दे-नामदेव
29-Sep-2023 4:27 PM
अपनी खुद की सुविधा बढ़ाने वाली सरकार वृद्धजनों  पर ध्यान दे-नामदेव

रायपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़  के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के संयोजक वीरेंद्र नामदेव ने बुजुर्गों के लिए मांग की है। नामदेव ने कहा कि  1 अक्टुबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देश के कई अन्य राज्यों का अनुशरण करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के यात्री बसों में वृद्धजनों के लिए बस भाड़ा में कम से कम 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा कर तुरन्त आदेश प्रसारित करने और इसे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टुबर 23 से ही छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग की है.कर्नाटक,आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल,पंजाब जैसे राज्यों में वृद्धजनों को बस यात्रा में किराया में छूट की सुविधा है तथा कुछ राज्यों में 75 वर्ष की आयु पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अत: छत्तीसगढ़ राज्य में भी वृद्ध जनों को यह सुविधा दी जानी चाहिए।
 


अन्य पोस्ट