रायपुर

राजधानी में विकास कार्यों का भूमिपूजन सीएम का चुनावी स्टंट-मूणत
27-Sep-2023 4:16 PM
राजधानी में  विकास कार्यों का भूमिपूजन सीएम का चुनावी स्टंट-मूणत

रायपुर, 27 सितंबर। पूर्व मंत्री लोनिवि  राजेश मूणत ने सीएम भूपेश बघेल द्वारा आज राजधानी में एक हजार करोड़ के कार्यों को शुरू करने पर तंज  कसा है। मूणत ने कहा कि  मुख्यमंत्री शहर में चुनावी घोषणा करने आये हैं।और इन  घोषणाओं में कोई भी नई चीज नहीं है। पौने 5 साल में भूपेश बघेल ने रायपुर में एक भी भूमिपूजन या लोकार्पण नहीं किया। भूपेश बघेल तेलीबांधा फ्लाई ओवर पर निर्णय नहीं कर पाए। 

मूणत ने कहा कि एक्सप्रेस वे बनकर तैयार था, उसे जनता के लिए खोल नहीं पाए, और 5 साल में गड़बड़ी बता नहीं पाए। मैंने मंत्री रहते खारुन रिवर फ्रंट की योजना बनाई,  कांग्रेस ने उसका विरोध किया था। केवल चुनावी घोषणा करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने नाम का शिलालेख लगवाना चाहते हैं। वाकई में तात्यापारा चौड़ीकरण करवाना है,तो भाजपा शासनकाल में हुए सर्वे से काम हो सकता है। 


अन्य पोस्ट