रायपुर

अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
25-Sep-2023 3:14 PM
 अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर।
अक्टूबर  में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये छुट्टियां अलग-अलग दिन होंगी। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट  जारी कर दी है। इस महीने कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 5 रविवार के अलावा दो शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, बैंकों में छुट्टी रहने के बाद भी ऑनलाइन सर्विसेस जारी रहेंगी। ऐसे में अगर कोई ग्राहक चाहे तो ऑनलाइन सेवाओं के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकता है।

तारीख/दिन/त्योहार कहां-कहां छुट्टी

1 अक्टूबर -रविवार सभी जगह,  2 अक्टूबर-सोमवार, गांधी जयंती सभी जगह, 8 अक्टूबर- रविवार सभी जगह, 14 अक्टूबर- शनिवार (महालय) कोलकाता, 15 अक्टूबर-रविवार सभी जगह, 18 अक्टूबर-बुधवार, कटि बिहू गुवाहाटी, 21 अक्टूबर – शनिवार, दुर्गा पूजा अगरतला, गुवाहटी, इंफाल, कोलकाता, 22 अक्टूबर-रविवार सभी जगह, 23 अक्टूबर-सोमवार, दुर्गा पूजा (नवमी), आयुध पूजा बैंगलोर, भुवनेश्वर, अगरतला, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरूवनंतपुरम, 24 अक्टूबर-मंगलवार, दशहरा/ विजयादशमी/दुर्गा पूजा हैदराबाद, इम्फाल को छोडक़र सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर – बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)गंगटोक, 26 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसईं)गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर। 

 


अन्य पोस्ट