रायपुर

गणेश आरती के दौरान विवाद, मारपीट बलवा
23-Sep-2023 4:00 PM
गणेश आरती के दौरान  विवाद, मारपीट बलवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर।  शुक्रवार शाम राजधानी के दो थानों के दो मोहल्लों के लोगों के बीच बलवा हुआ।इस मामले में  मारपीट के वीडियो में  करीब 40- 50 लोग लाठी, फावड़ा और सरिया लेकर दौड़ते दिख रहे हैं। मारपीट के बाद मोहल्ले की महिलाएं बड़ी संख्या में देर रात कोतवाली पहुंचीं। बीती शाम करीब 7 बजे पुजारी नगर की महिलाएं नवाखाई त्यौहार मनाकर पड़ोस के ढीमर मोहल्ले में गणेश पंडाल पहुंची थीं। महिलाएं आरती कर रहीं थीं।

इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। महिलाओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो बात बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि मारपीट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद देर रात इलाके की महिलाएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचीं। ढीमर पारा की छाया धीवर का कहना है कि पड़ोस के मोहल्ले के कुछ लोग चाकू लेकर घूम रहे हैं। पता नहीं कब क्या हो जाए। महिलाओं ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। आज सुबह महिलाओं ने टिकरापारा थाने पहुंच कर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराने घेरे रहीं। यह विवाद धीवर समाज और ओडिय़ा समाज के लोगों के बीच हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।


अन्य पोस्ट