रायपुर
बाडिय़ों के खीरा से गणपति को भोग, बारी-बारी से ग्रामीण देते हैं सेवा
22-Sep-2023 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 सितंबर। गणेश की यह प्रतिमा ‘छत्तीसगढ़’ अखबार के पाठक सुरेश कुमार हठीले के घर के सामने ग्राम डिघारी में विराजमान है। गांव के प्रत्येक लोगों ने रुपए मिलाकर इस प्रतिमा को खरीदा है। गणेश पक्ष भर इस स्थान पर सेवा टहल के लिए ग्रामीण बारी-बारी से उपलब्ध होते हैं। परंपरा अनुसार गणपति के भोग के लिए बाडिय़ों से खीरा तोडक़र भगवान को अर्पित किया जाता है। मुहल्ले के छोटू यादव, ललित यादव, पंच शैल बंछोर, गीता यादव, द्रौपदी वर्मा, वसंत साहू, ईश्वरी हठीले, मेंघू बंछोर, रामाधीन कर्नल आदि के सहयोग से हर साल इसी स्थान पर गणेश जी की प्रतिमा विराजमान होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे