रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए 11 बिन्दुओं पर वचननामा जारी किया है। इसमें किसानों को प्रति क्विंटल 35 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने के अलावा बुजुर्ग, विधवा को पांच हजार रुपए पेंशन देने का वादा किया है।
शिवसेना के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वचननामा जारी किया है। यह भी वादा किया गया है कि प्रदेश के बेरोजगारों को स्थानीय प्रत्येक औद्योगिक इकाईयों में 70 फीसदी तक रोजगार दिलाएंगे। इसके अलावा हमर कन्या योजना लागू की जाएगी जिसमें बेटी पैदा होने से लेकर पढ़ाई-लिखाई और शादी तक सारी खर्चे की जिम्मेदारी हमारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ी बच्चों के लिए अंग्रेजी की पढ़ाई अनिवार्य की जाएगी। बेरोजगारों को पांच हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। बूढ़ादेव मंदिरों, और सनातनी मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। हर विधानसभा में आईटीआई खोली जाएगी। महिलाओं को घर बैठे हुए काम दिलाकर पांच हजार रुपए तक की कमाई कराएगी।