रायपुर

डाक वस्तु भंडार टिकरापारा में पौधरोपण किया अफसर और स्टाफ ने
22-Sep-2023 6:09 PM
डाक वस्तु भंडार टिकरापारा में पौधरोपण किया अफसर और स्टाफ ने

रायपुर, 22 सितंबर। आर.एम.एस.एवं डाक वस्तु भंडार के संयुक्त तत्वावधान में टिकरापारा भंडार परिसर में  दिनेश मिस्त्री निदेशक छत्तीसगढ़ परिमंडल,  सरजीत सरकार अधीक्षक आरएमएस  शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।।  दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में आर पी मंडल रायपुर एवं डाक वस्तु भंडार के अधिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साह भरे माहौल में पौधे रोपे। अपने उदबोधन में श्री मिस्त्री ने  पौधों वृक्षों की महत्ताऔर उपयोगिता बताई एवं स्वच्छता मिशन 3.0 के उदेश्यों को बताया।  उन्होने अधीक्षक आरएमएम को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करने प्रोत्साहित किया। इस मौके पर  भोजराम पटेल आईआरएम दुर्ग, आनंद कुमार, पूजा शर्मा, बृजकिशोर तिवारी, नीरज कुमार, बृजेश पटेल सहित आरएमएस, ग्राफ बन्तु भंडार, एन एस एच पार्सल हब के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट