रायपुर
पलाश चन्देल बलात्कार केस में बरी, निरस्त हुई एफआईआर
22-Sep-2023 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर।छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के 21 सितम्बर को आये आदेश में पलाश चन्देल कथित बलात्कार, गर्भपात एवं एट्रोसिटी एक्ट के सभी आरोपों से बरी हो गया है। हाईकोर्ट ने इस आशय की एफआईआर एवं जांच निरस्त करने का आदेश जारी किया। बीते 19 जनवरी को जांजगीर में कार्यरत एक आदिवासी महिला ने आरोप लगाया था।और एफआईआर, रायपुर में दर्ज कराई थी। इसे हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया। मामला काफी हाई प्रोफाइल बन गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे