रायपुर
डाक वितरण में देरी की जांच शुरू, इंक्वायरी अफसर नियुक्त
22-Sep-2023 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। चि_ी और पार्सल वितरण में दो, दो दिन की देरी को लेकर डाक विभाग ने जांच शुरू कर दी है । इसके लिए परिमंडल प्रमुख ने एक इंक्वायरी अफसर नियुक्त किया है। नेशनल सार्टिग हब में डाक की छंटनी और वितरण में देरी के कारणों की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट देंगे। दरअसल टिकरापारा और रेलवे स्टेशन स्थित सार्टिंग आफिस में अमले की कमी से क्रमश: दो और एक शिफ्ट में ही छंटनी का काम होने से वितरण में देरी हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे