रायपुर
राजस्व कार्यालय में आने वालों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें-डॉ भुरे
19-Sep-2023 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। डॉ.भुरे ने कहा कि राजस्व विभाग के सारे अधिकारी आम जनता की संवेदनशीलता से व्यवहार करें। राजस्व कार्यालयों में गांव-दूरस्त क्षेत्रों से जरूरतमंद के साथ निर्धन वर्ग के लोग आते हैं। वे नामांतरण, सीमांकन, जमीन से जुड़े मामले सहित अन्य दैनन्दिनी विषयों को लेकर आते हैं। इनके कार्यालय आने पर स्वयं पहल करें और उनके प्रकरणों की जानकारी लें। और समय सीमा के भीतर अवश्य समाधान करें। साथ ही यह ध्यान दें कि उन्हे अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय ना आना पड़े। राजस्व अधिकारी उनके प्रकरणों का फॉलोअप करते रहें और संबंधित को उनकी सटीक जानकारी दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे