रायपुर
बरातू राम ध्रुव को पीएचडी की उपाधि
18-Sep-2023 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 सितंबर। साहित्य एवं भाषाविज्ञान-अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा बरातू राम ध्रुव आत्मज मंतराम ध्रुव, ग्राम टेकारी, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा को हिंदी विषय में जयनंदन की कहानियों में जीवन-मूल्य शीर्षक पर डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी (पी-एच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई। इन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. मधुलता बारा, एसोसिएट प्रोफेसर, साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। डॉ. बरातू राम ध्रुव विश्वविद्यालय से एम.फिल. हिंदी भी किया है। डॉ. बरातू राम ध्रुव के यह उपलब्धि आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय है। ये अपने क्षेत्र में पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त करने वाले चुनिंदा लोगों में से एक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे