रायपुर
थाने के भीतर सटोरियों का हंगामा, पुलिस से धक्का मुक्की
18-Sep-2023 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 सितंबर। राजधानी से करीब 40-45 किमी दूर स्थित तिल्दा थाने के अंदर ऑनलाइन सट्टे के सटोरिए के लडक़ों ने जमकर हंगामा किया। कल रात हुए इस हंगामे के दौरान इन लडक़ों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की है। गुंडे-बदमाश और सटोरियों का एक सिपाही को छूना ही अपराध है लेकिन इसमें तो धक्का देते दिख रहा है।
सूत्रों ने बताया कि सिंधी भाषा में गाली गुफ्तार हुई। बताया गया है कि पुलिस सटोरियों के खिलाफ कभी अपराध दर्ज नही करती लेकिन इस बार अपराध दर्ज हुआ है पुलिस ने दोनों तरफ से अपराध कायम किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे