रायपुर
ढेबर-दुबे ने गणेशोत्सव की बधाई दी
18-Sep-2023 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सडक़ों पर पंडाल नहीं लगाने का किया आग्रह
रायपुर, 18 सितंबर। महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने समस्त नगरवासियों को श्रीगणेशोत्सव के पावन पर्व अवसर पर शुभकामनायें दी हैँ। उन्होने राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने घरों एवं संस्थाओं से सूखा और गीला कचरा पृथक- पृथक करण सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने का संकल्प लेने का आग्रह किया है।
ढेबर एवं दुबे ने गणेशोत्सव पर्व के दौरान सडक़ पर पंडाल नहीं लगाने का अनुरोध सभी श्रीगणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से पर्व के दौरान राजधानी शहर की सडक़ों पर यातायात सुगम बनाये रखने के लिए किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे