रायपुर

रिटायर्ड डीजे, गोंगपा की राष्ट्रीय सलाहकार ने आप की सदस्यता ली
17-Sep-2023 9:26 PM
रिटायर्ड डीजे, गोंगपा की राष्ट्रीय सलाहकार ने आप की सदस्यता ली

सदस्यता दिलाने पंजाब से आए थे दो नेता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर। 
आम आदमी पार्टी  की छत्तीसगढ़ में तीन सफल गारंटी सभा के बाद अरविंद  केजरीवाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए सेवानिवृत्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा गोंगपाकी राष्ट्रीय सलाहकार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। है। 

पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि रविवार को प्रदीप कुमार सिंह सेवानिवृत्ति न्यायाधीश रायपुर वर्तमान में बिलासपुर में वकालत का व्यवसाय करते हुए सीवी रमन विश्वविद्यालय में फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ श्रीमती आशा पाया मैडम जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय सलाहकार एवं संगठन मंत्री थी। उन्होंने आप पार्टी का दामन थाम लिया है। वे प्रतापपुर विधानसभा की निवासी हैं। इन दोनों के पार्टी में प्रवेश के दौरान डॉ संदीप पाठक की टीम से  अमरजीत सिंह पंजाब के चेयरमैन, नयन सिंह जालंधर के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। पार्टी कार्यालय में लोकसभा सचिव पीएस पन्नू प्रदेश प्रवक्ता व जिला सचिव विजय कुमार झा उपस्थित थे। उन्होंने टोपी व दुपट्टा पहनाकर पार्टी में इन दोनों का स्वागत किया।


अन्य पोस्ट