रायपुर

पार्टी का अनुशासन तोडऩे वाले निर्वाणी निष्कासित, नाग भूषण को नोटिस
17-Sep-2023 9:25 PM
पार्टी का अनुशासन तोडऩे वाले निर्वाणी निष्कासित, नाग भूषण को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर।
पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बेमेतरा ब्लॉक के नेता, और पूर्व जनपद अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी को पार्टी से एक वर्ष  के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सौरभ ने पिछले दिनों विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ आरोप लगाकर नारेबाजी की थी। इस मामले में बैज के निर्देश पर पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह ने नोटिस देकर जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक न होने पर पर आज सौरभ को निष्कासित कर दिया गया है। 

वहीं राजधानी के पार्षद ,एमआईसी सदस्य नागभूषण राव को कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है।  राव ने पिछले दिनों भू-पट्टे को लेकर वरिषठतम विधायक सत्यनारायण शर्मा पर आरोप लगाए थे।  वरिष्ठ विधायक के विरूद्ध की गयी उक्त टिप्पणी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार नागभूषण राव को कारण  बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब, स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भेजें। राव ने रायपुर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि विधायक की लापरवाही के कारण भनपुरी के लोगों को पट्टे नहीं मिले हैं। नोटिस की पुष्टी करते हुए राव ने मीडिया से कहा कि वे जवाब अवश्य देंगे।
 इन दोनों कार्रवाईयों से स्पष्ट हो रहा है कि दीपक बैज अनुशासन को बड़ी तवज्जों दे रहे हैं। वे पूर्व अध्यक्ष की भांति अनुशासन तोडऩे वालों पर रहम नहीं करेंगे। पूर्व अध्यक्ष ने राजीव भवन में महामंत्री से हाथापाई करने वाले बीओसी के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल को नोटिस देकर इतिश्री कर ली थी। 


अन्य पोस्ट