रायपुर

विहिप, बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा
17-Sep-2023 9:24 PM
विहिप, बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर।
विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के 60 वर्ष पर अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण एवं अमर बलिदानी, क्रांतिकारी पराक्रम को लेकर सम्पूर्ण भारत में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ने शनिवार को  शौर्य जागरण यात्रा निकाली । भारत में राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी शक्तियां संगठित होकर आतंकवाद, अलगाववाद, जातिवाद, लव जेहाद, धर्मांतरण, गौ हत्या, और जन संख्या असंतुलन जैसे अनेक प्रकार गतिविधियों से समाज पर आक्रमण कर हिन्दू समाज और देश को तोडऩे का षडय़ंत्र रच रहे हैं। इन षडय़ंत्रों के विरुद्ध जनजागृति के लिए  यह यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित है।

महानगर रायपुर में भी कल शाम  शौर्य जागरण यात्रा निकली।  दो शौर्य जागरण यात्राएं  क्चञ्जढ्ढ मैदान से निकाली गई। प्रथम यात्रा खम्हारडीह थाना, अवंति बाई मार्ग से  तेलीबांधा तालाब से गांधी उद्यान से शंकरनगर होते हुए बीटीआई मैदान पहुंची। दूसरी यात्रा लोधीपारा, पंडरी कपड़ा मार्केट चौक, राजा तालाब झण्डा चौक, न्यू शांति नगर से शंकर नगर होते हुए  दोनो यात्राएं  मैदान में 3.00 बजे आम सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक  नीरज दनौरिया ने सम्बोधित किया । सभा के मुख्य अतिथि रायपुर के प्रसिद्ध संत महंत वेदप्रकाश थे। सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रांत संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, प्रांत प्रचारक  प्रेमशकर, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत उपाध्यक्ष  सरल मोदी, सह मंत्री  घनश्याम चौधरी, कोषाध्यक्ष धवल शाह,बजरंग दल के प्रांत संयोजक  ऋषि मिश्रा, विभाग मंत्री श्री हरदीप सैनी,महानगर अध्यक्ष  सी.एस. ठाकुर,  रवि गर्ग, मंत्री  बंटी कटरे, बजरंग दल जिला संयोजक रवि बाधवानी, ग्रामीण मंत्री  रामबाबु मडल, बसंत साहू, विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ विशाल जन सामान्य की विशेष उपस्थिति थी।


अन्य पोस्ट