रायपुर

सामान से भरा ट्रक रास्ते में खो गया, अमानत में खयानत का मामला दर्ज
16-Sep-2023 6:54 PM
सामान से भरा ट्रक रास्ते में खो गया, अमानत में खयानत का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। राजधानी के एक कम्पनी में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। जेटीएल कम्पनी उरला के संचालक ने कम्पनी के ट्रक ड्राइवर खिलाफ 407 का अपराध दर्ज कराया है।

पुलिस ने जानकारी में बताया कि उरला के जेटीएल कम्पनी के संचालक सुनील शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कम्पनी एसएस पाईप की सप्लाई का काम करती है। जो 5 सितंबर को बैंगलोर की कम्पनी को ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 4698 में 24980 एसटी कीमत 15 लाख 22 हजार को लोड कराकर बैंगलोर  की कम्पनी लक्ष्मी स्टील को भेजा गया था। जो ट्रक रास्ते में ही कहीं गुम हो गया। और अपने गणतव्य तक नहीं पहुचा। ट्रक ड्राईवर का भी कुछ मला नहीं चला। इसकी जानकारी सुनील शर्मा को लक्ष्मी स्टील कम्पनी बैगलोर को फोन  पर माल की डिलीवरी न होने पर पता चली। जिसपर कम्पनी के  संचालक ने उरला थाना जाकर ट्रक सीजी 04जेडी 4698 के चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का दर्ज कराया। पुलिस मामले की रिपोट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

इधर गुढिय़ारी पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलजी 8777 के  ड्राइवर के खिलाफ 381,34 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पंकज इस्पात गोगांव के संचालक अमनदीप ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 22 से 24 अगस्त के बीच ट्रक सीजी 04 एलपी 8777 में राउरकेला से 53-550 एमटी स्पंज आयरन लोड कर पंकज इस्पात गोगांव के लिए निकला था। जिसे ट्रक ड्राइवर ने रास्ते में ही माल को बेच कर ट्रक को छोडकर भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर अमनदीप ने गुढियारी थाना में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 381, 34 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट