रायपुर

सैलजा के बाद सीएम भी बोले-टिकट वितरण समय पर होगा
16-Sep-2023 6:51 PM
सैलजा के बाद सीएम भी बोले-टिकट वितरण समय पर होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। किांग्रेस  प्रत्याशियों की  पहली सूची को लेकर  पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पीसीसी की बैठकें हो रही हैं और फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।टिकट वितरण समय पर होगा।

बता दें कि शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रभारी महासचिव कु.सैलजा ने कहा था कि समय आएगा तो सूची जारी कर दी जाएगी। कल की इस बैठक में सीएम बघेल भी शामिल रहे।

सीएम ने कहा कि अभी ये लोग वन नेशन वन इलेक्शन कर रहे हैं। क्या यह लोकसभा में आ रहा है या पूर्व राष्ट्रपति की केवल कमेटी बना दी। 18 से 22 सितंबर के विशेष सत्र में क्या कोई एजेंडा है।मुंबई में राहुल जी ने अदानी पर बोल दिए तो चुप हो गए। जहां कोई मामला अदानी पर आया तत्काल दूसरे  मुद्दे छोड़ देते हैं।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के कांग्रेस में  टिकट वितरण को लेकर दिए  बयान पर सीएम बघेल ने पलटवार किया कि वह अपने टिकट की चिंता कर ले मिल रही है या नहीं। अपनी पार्टी की चिंता करें। थैला लेकर उनके यहां वह थैला भरेंगे, हम जानते हैं, लेकिन नहीं बोलते। भाजपा में टिकट वितरण में क्या हो रहा है हम सभी को पता है।


अन्य पोस्ट