रायपुर

अस्पतालों में अभी भी हड़ताल जैसी स्थिति, डॉक्टरों और कर्मियों की ज्वाइनिंग नहीं हो पाई
15-Sep-2023 10:00 PM
अस्पतालों में अभी भी हड़ताल जैसी स्थिति, डॉक्टरों और कर्मियों की ज्वाइनिंग नहीं हो पाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित किया है। हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश से 2800 कर्मचारियों को बर्खास्त 2400  का निलंबन किया गया।,किंतु हड़ताल समाप्ति के बाद भी इन कर्मचारियों की ज्वाइनिंग नहीं हो पाने के कारण स्वास्थ्य सुविधा अभी तक बहाल नहीं हो पाई है।  इसका पूरा प्रभाव आम ग्रामीण जनता पर पड़ रहा है जो स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं । फेडरेशन के मीडिया प्रभारी ने एक बयान में कहा कि

मुख्यमंत्री ने   समस्त कर्मचारियों की ज्वाइनिंग लेने  और स्वास्थ्य सुविधा तत्काल बहाल करने की बात कही  थी। किंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभी तक उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही है। और अभी  भी हड़ताल जैसी स्थिति बनी हुई है। हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी बहुत से स्वास्थ्य कार्यक्रम लंबित है कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्य नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल  के निर्देशों के तहत अधिकारी तत्काल बहाली आदेश  कब तक जारी  करते है ।


अन्य पोस्ट