रायपुर
टायर फटने से कार टकराई, सवार महिला की मौत
15-Sep-2023 5:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 सितंबर। राजधानी से 50-55 किमी दूर सिमगा-नांदघाट के बीच बनसांकरा के पास एक सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत हो गई।
महिला कार में सवार थी। सिमगा पुलिस के अनुसार, यह घटना बिलासपुर - रायपुर नेशनल हाइवे के बनसांकरा के पास हुआ है। मृतका का नाम सोनी कृष्णा यदु है। वह भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि, बिलासपुर - रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटा गया। कार का टायर फटने से सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। और इसमें महिला की मौत हो गई ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे