रायपुर

अभियंता दिवस पर मोक्षगुंडम को श्रद्धांजलि
15-Sep-2023 5:07 PM
अभियंता दिवस पर मोक्षगुंडम  को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितंबर।   शुक्रवार को अभियंता दिवस पर सिविल लाईन में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या के  मूर्ति के स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समस्त राजधानीवासियों की ओर से महापौर एजाज ढेबर ने आदरांजलि अर्पित की। सभापति प्रमोद दुबे,पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष इंजिनियर शैलेश नीतिन त्रिवेदी सहित सेवानिवृत्त एवं सेवारत अभियन्ताओं ने भी   पुष्पमालाएं अर्पित की ।  ढेबर ने कहा कि शहर को देश की सबसे सुन्दर विकसित स्मार्ट सिटी बनाने कड़ी मेहनत की है। त्रिवेदी ने रायपुर सहित छत्तीसगढ़ को विकसित करने निरन्तर दिये जा रहे सभी अभियन्ताओं के योगदान को सराहा।  इस मौके पर रिटायर्ड इंजीनियर पीएम सिंह, डॉ. एमएल अग्रवाल समेत कई इंजीनियर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट