रायपुर
इसरो वैग्यानिक आर.आदित्य, न्यूयॉर्क साइंस ओलंपियाड की विजेता आराधिता का सम्मान
14-Sep-2023 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। इसरो के चंद्रयान - III के प्रोजेक्ट मैनेजर, (सिमुलेशन) आदित्य रल्लापल्ली और न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल जीनियस साइंस ओलंपियाड में देश का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीतने वाली कु.अराधिता आरविल्ली का श्रीबालाजी विद्या मंदिर, देवेन्द्रनगर में आज शाम सम्मान किया गया। यह समारोह आंध्र एसोसिएशन, तेलुगु वेलफेयर सोसायटी, आंध्र ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़,तेलुगु अभ्युदय ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ शिष्टकरनम (पटनायक) समाजम, श्रीश्रीश्री शोलापुरी माता पूजा कमेटी डबल्यूआरएस कालोनी अय्यप्पा पूजा समिति सन्यासी पारा सेवा समिति ने आयोजित किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे