रायपुर

इमरान प्रतापगढ़ी कल रायपुर आ रहे
13-Sep-2023 2:27 PM
इमरान प्रतापगढ़ी  कल  रायपुर आ रहे

रायपुर, 13 सितंबर। जाने माने शायर, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस  अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी कल  रायपुर आ रहे हैं।  वे कल दोपहर तीन बजे दीनदयाल  ऑडिटोरियम  में आमंत्रितों को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने समाज के लोगों को आमंत्रित किया है। बता दें कि इनसे पहले पिछले सप्ताह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी रायपुर में समाज को संबोधित कर चुके हैं।
 


अन्य पोस्ट